फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में अवैध गर्भपात करवाने पहुंची थी नाबालिग गर्भवती, छापा मारने पहुंची टीम को बताया, रेप हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में नाबालिग किशोरी का हो रहा था अवैध गर्भपात, रेप का खुलासा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
अवैध गर्भपात की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम ने एक निजी अस्पताल में छापा मारा। टीम ने मौके से गर्भपात कराने पहुंची एक नाबालिग किशोरी और चिकित्सकों से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि वह 12वीं की छात्रा है और उसके साथ रेप हुआ है। इससे वह गर्भवती हो गई है। वहीं अस्पताल संचालक का कहना है कि किशोरी उसके पास पेशाब में जलन की समस्या के चलते आई थी। उसे नहीं पता था कि वह गर्भवती है। टीम के साथ नायब तहसीलदार प्रेम कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट साथ थे। वहीं रेप का आरोप लगाने पर महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
प्रशासन को सूचना मिली थी कि भट्टूमंडी के निजी अस्पताल में एक नाबालिग युवती का गर्भपात किए जाने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की अगुवाई डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. गिरीश और पुलिस की टीम का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने किया। जैसे ही प्रशासनिक टीम कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची, परिसर में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीम को अस्पताल में नाबालिग गर्भवती किशोरी मिली। स्वास्थ्य विभाग की टीम किशोरी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई। टीम ने बताया कि किशोरी कुछ दिन से पास के गांव में बुआ के घर आकर रह रही थी। अस्पताल में भी किशोरी बुआ के साथ आई थी।
विज्ञापन


किशोरी चार-पांच दिन पहले पेशाब मेें जलन की शिकायत को लेकर जांच करवाने आई थी। उसे दवाई दे दी गई थी। वीरवार को दोबारा जांच के लिए आई थी। इसके अलावा अस्पताल में पिछले दो महीनों से अल्ट्रासाउंड की मशीन के कमरे को डॉक्टर न होने के कारण सील कर रखा है। गर्भवती होने की कोई सूचना नहीं थी न ही युवती ने उन्हें ऐसा कुछ बताया ।
निजी अस्तपाल संचालक, भट्टूमंडी

मामले में पोस्को एक्ट के तहत एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। जांच में तथ्य सामने आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन

बिमला देवी, महिला थाना प्रभारी, फतेहाबाद

अस्पताल में अवैध गर्भपात कराने की सूचना मिली थी। छापा मारने के दौरान मौके से मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम को उसे सौंप दिया गया। अब स्वास्थ्य विभाग रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को देगा, साथ ही अस्पताल प्रशासन पर क्या कार्रवाई करनी है वह विभाग ही तय करेगा। मैं अपनी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को जल्द सौंप दूंगा।
प्रेम सिंह, ड्यूटी मजिस्ट्रेट

अस्पताल में टीम ने छापेमारी की है। जल्द ही टीम रिपोर्ट बनाकर सौंप देगी। रिपोर्ट देखने के बाद अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें