फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से गया परिवार, पीछे चोरों ने उड़ाए दो लाख के जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। धर्मशाला रोड से चोरों ने एक व्यक्ति के घर से दो लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शाहित अजीज निवासी धर्मशाला रोड ने बताया कि चोरों ने उसके घर से एक सोने की चेन, सोने की झुमकी सहित करीब 2 लाख रुपये के सोने के जेवरात चुरा लिए। शाहित अजीज ने कहा कि उसका घर धर्मशाला रोड पर मोमबत्ती फैक्टरी वाली गली में है। वो बीते दिन किसी काम से परिवार सहित बाहर गया था। सांय जब वह लौटा तो देखा कि अलमारी से सोने के जेवर गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें