फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स ठेका के लिए दिए 10 लाख गबन करने का आरोप

Thu, 26 Nov 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित युवक ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अशोक नगर निवासी महादेव गुरमुख सिंह ने बताया कि पंजाब के संगा निवासी नरेन्द्र उर्फ गोशा उसे पांच माह पूर्व ऑटो मार्केट में मिला।

उसने कहा कि वह उसे पंजाब में टोल टैक्स के ठेके दिलवा देगा और मिलकर काम करेंगे। उसे सरकारी फीस जमा करवानी होगी। उसने इसके लिए दस लाख रुपये की राशि ले ली लेकिन उसे ठेका नहीं दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने यह राशि 4 मई से 22 मई के बीच ली। अब जब गुरमुख पैसे मांग रहा है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जांच अधिकारी जगदीश ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें