फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गायक और ऑटो चालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के शक्ति नगर निवासी और अशोक नगर निवासी दो युवकों ने वीरवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शक्ति नगर निवासी 32 वर्षीय राजू फुटेला जोकि जागरण कार्यक्रम में भजन गाता था और अशोक नगर निवासी सुरेश कुमार ऑटो चलाता था। दोनों मामलों में घटना की सूचना मिलने पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शक्ति नगर निवासी 32 वर्षीय राजू उर्फ राजकुमार का शव रतिया चुंगी पर वीरवार सुबह एक कबाड़ की दुकान के कार्यालय में फांसी से लटका मिला। बताया जा रहा है कि राजू का बुधवार रात को घरेलू विवाद हुआ था और इसके बाद वह अपने दोस्त की दुकान पर आ गया और यहां पर उसने फंदा लगा लिया। सुबह जब दुकान पर कर्मचारी पहुंचे तो शव फंदे पर लटका मिला। राजू फुटेला की भजन मंडली थी जोकि जागरण कार्यक्रम में भजन गाने का काम करता था।
दूसरे, मामले में शहर के अशोक नगर निवासी 35 वर्षीय युवक सुरेश ने सीढ़ियों के साथ फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों ने रात करीब दो बजे सीढ़ियों के साथ शव लटका देखा। बताया जा रहा है कि रात को सुरेश का घर पर विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। सुरेश ऑटो चलाता था और अशोक नगर में किराए पर मकान लेकर रह रहा था।
विज्ञापन

फतेहाबाद के भजन गायक राजू फुटेला ने वीरवार को सुसाइड किया है, लेकिन अपनी फेसबुक प्रोफाइल में उन्होंने 24 अगस्त को भी एक संदेहास्पद पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि मेरे मरने के बाद उफ क्या नजारे होंगे, कोई जबरदस्त रोएगा तो कोई जबरदस्ती रो रहे होंगे। हैरानी की बात तो ये है कि इस पोस्ट पर तकरीबन 74 लोगों ने रियेक्शन तो दिया, लेकिन शायद इस पोस्ट के मर्म को समझ नहीं सके। 24 अगस्त को पोस्ट डालने के बाद ठीक 16 दिन बाद भजन गायक राजू फुटेला ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें