आबकारी विभाग के दस्ते ने गांव मानावाली के पास बाइक सवार युवक को 6 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ दबोचा है। भट्टूकलां पुलिस ने स्टेट नारकोटिक्स टीम सदस्य अजीत सिंह के बयान पर मामला दर्ज किया।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स टीम के अजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम गांव मानावाली बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इस दौरान गांव मानावाली की तरफ से बाइक से एक युवक आ रहा था। टीम ने संदेह के आधार पर उसको रोका और तलाशी ली। पकड़े गए युवक की पहचान भोड़िया खेड़ा हाल हंस कॉलोनी निवासी कोमल के रूप में हुई। टीम ने जब कट्टे की जांच की तो उसमें से 6 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी कोमल ने बताया कि गांजा स्वामी नगर निवासी अशोक से खरीदकर लाया है। फिलहाल टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।