फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निशा के फोन में मिले अंतरराष्ट्रीय नंबर खंगाल रही साइबर टीम

Sun, 13 Sep 2026 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भूना रोड फ्लाईओवर के पास शुक्रवार को कार सवार दो युवकों और एक युवती से 114.19 ग्राम कोकीन बरामदगी के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। दो दिन के रिमांड पर ली गई निशा उर्फ नैना के मोबाइल से मिले इंटरनेशनल नंबरों की साइबर टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए टोहाना की टीम नंबरों से जुड़े लोगों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। इन नंबरों को साइबर टीम के पास भेजा गया है। टीम नंबरों से जुड़े लोगों और संपर्कों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को आशंका है कि नशा तस्करी के नेटवर्क में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं।
निशा उर्फ नैना मूल रूप से उत्तराखंड के उद्यम सिंह नगर की रहने वाली है। वह पहले दिल्ली में पढ़ रही थी और अब हिसार के गर्ल्ज पीजी में रह रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार निशा उर्फ नैना पीजी में रहने वाले छात्रों तक कोकीन व अन्य नशा पहुंचाती थी। जिले में तीन साल में अब तक सबसे ज्यादा मात्रा में कोकीन बरामद की गई है। हालांकि पिछले वर्ष 9.72 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।
विज्ञापन

-
पुलिस ने दिल्ली में मारा छापा
पुलिस को कोकीन सप्लायर से जुड़े मामले में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक निशा उर्फ नैना विदेशी सप्लायर के संपर्क में थी। टीम ने दिल्ली में छापा मारा है। इसमें सप्लायर समेत कई अन्य आरोपी जल्द पकड़े जा सकते हैं।
-
गाड़ी पर अस्थायी नंबर और अंदर से असली आरसी बरामद हुई
पुलिस सूत्रों के अनुसार निशा दिल्ली में पढ़ती थी और फिर हिसार स्थित गर्ल्ज पीजी में रह रही थी। टीम पीजी का रिकॉर्ड भी खंगालेगी ताकि कोई और सुराग लग सके। निशा के संपर्क में और कौन-कौन है इसे भी टीम पता लगाने में जुटी है। इस मामले में आरोपी सोनू कुमार निवासी गांव खानक, जिला भिवानी, हाल शीशमहल वाली गली, मॉडल टाउन हिसार रविन्द्र शर्मा निवासी गांव नलवा, जिला हिसार को भी गिरफ्तार किया है। कार पर गाड़ी का अस्थायी नंबर था जबकि अंदर से असली आरसी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें