फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: क्रीड का कारनामा, जिंदा व्यक्ति को दिखाया मृत, परिवार पहचान पत्र में नहीं हो रहा नाम दर्ज

विज्ञापन
जितेंद्र कुमार का पहले का परिवार पहचान पत्र जिसमें उसका नाम है।
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव माजरा निवासी जितेंद्र कुमार 6 महीने से दस्तावेज लेकर सरकारी कार्यालयों में चक्कर काट रहे हैं, सिर्फ इसलिए कि उनका नाम परिवार पहचान पत्र में दर्ज कर लिया जाए। क्रीड यानि सिटीजन रिर्सोस इंफॉर्मेशन डिपार्टमेंट ने कारनामा दिखाते हुए उन्हें मृत दिखा दिया है। पहले बने परिवार पहचान पत्र से उनका नाम कट गया है। अब नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन करने पर उन्हें मृत दर्शाया जा रहा है।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी रेशमा बाई और बेटी गुंजन है। 6 महीने पहले तक परिवार पहचान पत्र में तीनों का नाम दर्ज था, लेकिन बाद में उसका नाम कट गया और सिर्फ पत्नी और बेटी का ही रह गया। अब जब उसने नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया तो दर्ज नहीं हो रहा है और मृत बताया जा रहा जबकि वह जिंदा है। सरकारी कार्यालयों के कई बार चक्कर काट चुका है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

नहीं लग रहा है बिजली मीटर
जितेंद्र ने बताया कि पहले परिवार के तीन सदस्यों के हिसाब से राशन मिल रहा था लेकिन अब दो के हिसाब से ही राशन मिल रहा है। इसके अलावा उसे बिजली का मीटर लगवाना है जो कि नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मामला अभी संज्ञान में आया है। शिकायतकर्ता मुझसे मिल सकता है। दस्तावेज जांच करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- सुरेश कुमार, जिला नोडल अधिकारी, क्रीड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें