फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छह माह पहले हटाए गए कोविड कर्मचारी एनएचएम में होंगे समायोजित

Fri, 13 Oct 2023 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कर्मचारियों को हटाने के छह माह बाद सरकार ने तोहफा दिया है। करीब 6 माह पूर्व हटाए गए इन कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने नेशनल हैल्थ मिशन हरियाणा में खाली पड़े पदों पर समायोजित किया जाएगा। कोरोना महामारी के दौरान जिले में 62 कर्मचारी अलग-अलग पदों पर लगाए गए थे। जिसमें स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब तकनीशियन और रेडियोग्राफर भी शामिल थे।
इसको लेकर एनएचएम पंचकूला के मिशन डायरेक्टर ने सिविल सर्जनों को शुक्रवार को पत्र भी जारी कर दिया है। हटाए गए कोरोना कर्मचारियों की बहाली की सूचना मिलते ही इन कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य कर्मचारी से संबंधित भारतीय मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना काल के दौरान इन कर्मचारियों द्वारा अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर लोगों की जिंदगियों को बचाने का काम किया गया था। प्रदेश सरकार ने भी इन कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की थी। इसके बावजूद प्रदेश सरकार ने कोरोना काल खत्म होते ही 31 मार्च 2023 को इन सभी कर्मचारियों को रिलीव कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्रदेश के हजारों युवा बेरोजगार हो गए थे और उनके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया था। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते अब प्रदेश सरकार ने इन कोरोना कर्मचारियों को दोबारा विभाग में लेने का निर्णय लिया है। पत्र के अनुसार केवल कोविड-19 स्टाफ को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत एचएचएम में खाली पड़े पदों पर समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें