फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती समेत पांच घायल, दो अग्रोहा रेफर

विज्ञापन
फतेहाबाद में सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को रेफर करते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के मिनी बाईपास और गांव दरियापुर के पास हुए सड़क हादसों में दपंती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से दो को गंभीर हालत देखते हुए अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक गांव करनौली निवासी रविंद्र और उसकी पत्नी सुमन मंगलवार सुबह बाइक पर ड्यूटी पर जा रहे थे। दोनों लघु सचिवालय के रिकॉर्ड रूम में तैनात है। रविंद्र ने बताया कि जब वे मिनी बाईपास के पास पहुंचे तो एक गाड़ी चालक ने उनकी बाइक में टक्कर ने मार दी और फरार हो गया। दूसरा हादसा गांव दरियापुर के पास हुआ। जिसमें सिरसा निवासी राहुल और गांव टाहलीवाली निवासी मनजीत घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा आमने-सामने बाइक टकराने से हुआ। हादसे के बाद दोनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से राहुल को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा सड़क हादसे में हिसार निवासी महिला संतोष घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया है।

फतेहाबाद में सड़क हादसे में घायल युवक।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद में हुए सड़क हादसे में घायल युवती।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें