फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में पक्षियों की गणना पूरी, चीन और यूरोप से फतेहाबाद के गांवों में पहुंचे पक्षी

विज्ञापन
यूरेशियन स्पूनबिल नामक विदेशी पक्षी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में पक्षियों की गणना का काम पूरा हो गया है। सिरसा से पक्षी विशेषज्ञ डॉ. संजीव गोयल, कुलवंत सिंधु के नेतृत्व में विशेष टीम ने फतेहाबाद जिले के कई गांवों में निरीक्षण कर पक्षियों की गणना का काम शुरू किया गया था। इस गणना के दौरान टीम को कई विदेशी पक्षी भी दिखाई दिए हैं। टीम के सहयोगी पर्यावरणविद विनोद कड़वासरा के अनुसार टीम को यूरेशियन स्पूनबिल पक्षी देखने में मिला है। ये पक्षी यूरोप साइड में पाया जाता है और सर्दियों में भारत एवं विशेषकर फतेहाबाद जिले के गांवों में विचरण करने आते हैं। इसके अलावा एक अन्य विदेशी पक्षी ‘कूट’ भी धांगड़ के जोहड़ के पास देखा गया है। कूट नामक पक्षी मूलत: चीन का है और अक्सर सदयों में दिखाई पड़ता है। इसके अलावा अनेक स्थानीय पक्षी जिसमें राष्ट्रीय पक्षी मोर, बतख, बगुले आदि की भी गणना की गई। विनोद कड़वासरा ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा अपने एक दिवसीय दौरे में फतेहाबाद जिले के चार मुख्य गांवों धांगड़, चिंदड़, ढाणी माजरा एवं जांडली में पक्षियों की कुल 81 स्पीशीज की गणना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें