फतेहाबाद। धोखे से बैंक खाता खुलवाकर उसमें अवैध रूप से लेन देन करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपी पार्षद कपिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया है।
इकोनॉमी सेल प्रभारी निरीक्षक संदीप ने बताया कि संजय कुमार, निवासी गुरुनानकपुरा ने पार्षद कपिल निवासी गुरुनानकपुरा मोहल्ला के खिलाफ शिकायत दी थी। उसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। संजय के अनुसार आरोपी ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत उसके नाम पर बैंक खाते खुलवा लिया।
इन खातों को आरोपी अपने मोबाइल फोन नंबर से ही संचालित करता था। आरोप है कि इन खातों के माध्यम से जुआ, सट्टा, फर्जी कंपनियों, जीएसटी चोरी तथा अन्य अवैध गतिविधियों से अर्जित धन का लेन-देन, विदेशों में धन प्रेषण एवं बेनामी संपत्तियों की खरीद की गई। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस ने आरोपी कपिल कुमार से पूछताछ कर नियमानुसार कार्रवाई करने के पश्चात जमानत पर रिहा कर दिया गया।