फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर पालिका कार्यालय को आज ताला जड़ेंगे पार्षद

Thu, 17 Jul 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
धरना दे रहे पार्षदों को समझाने का प्रयास करते नगरपालिका सचिव शुभम कुमार:संवाद
विज्ञापन
रतिया। विकास कार्यों की अनदेखी व नगर पालिका में बढ़ रहे भ्रष्टाचार के बारे में धरने पर बैठे पार्षदों ने शुक्रवार को तालाबंदी की चेतावनी दी है। वहीं वीरवार को नगर पालिका सचिव शुभम कुमार धरने पर बैठे पार्षदों के बीच पहुंचे और उनको गलियों के निर्माण और अन्य विकास कार्यों का रिकॉर्ड दिखाया।
विज्ञापन

सचिव ने पार्षदों को रिकॉर्ड दिखा समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे पिछले 5 वर्षों में नगर पालिका में हुई विकास कार्यों सहित अन्य कार्य की जांच किसी निष्पक्ष जांच एजेंसी से करवाने की बात पर अड़ रहे। धरने के चौथे दिन वीरवार को पार्षदों सतपाल सिंह, गोपीराम, गुरविंदर सिंह, अजमेर सिंह सहित अन्य ने कहा कि नगर पालिका भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है।
नगर पालिका ने 3 साल शहर में गलियों के निर्माण पर लाखों रुपये का गोलमाल किया है। कई गलियां कागजों में बन चुकी हैं लेकिन धरातल पर नहीं है। एनओसी में भारी घपलेबाजी हो रही है जिसकी जांच की मांग वे पिछले चार दिन से धरने पर बैठे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह उनकी शिकायत पर निष्पक्ष एजेंसी से जांच की मांग पर नगर पालिका कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध करेंगे।
विज्ञापन

-
नगर पालिका सचिव शुभम कुमार ने बताया कि कुछ पार्षद उनके कार्यकाल से पहले 3 साल कुछ गलियों के निर्माण में घपलेबाजी के आरोप लगा रहे थे। जिसका रिकॉर्ड उनके समक्ष पेश किया था। रिकॉर्ड के अनुसार गलियां नियमानुसार बनाई गई हैं फिर भी वह अन्य जांच करवाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें