फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कूड़ेदान फतेहाबाद भेजने का विरोध, आज सीएम से मिलेगा पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 16 Mar 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन प्रतिनिधि न वाइस चेयरमैन तथा पार्षदगण फतेहाबाद कूड़ेदान भेजे जा
विज्ञापन
भूना। नगरपालिका भूना के पार्षदों और प्रतिनिधियों ने शहर के लिए खरीदे गए 40 कूड़ेदान फतेहाबाद भेजने का विरोध किया है। पार्षदों ने चेतावनी दी कि अगर रविवार तक भेजे गए कूड़ेदान वापस नहीं लाए गए तो सोमवार को पार्षद प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मिलेगा और इस बारे में शिकायत करेगा।
विज्ञापन


नगर पालिका के चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा, वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, पार्षद रोहताश गोयल, अमन बाबा, राहुल दहिया, सुमित कुमार, सुशील सोनी, प्रकाश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि बजरंग शर्मा, राजू कंबोज, मुकेश भूक्कल, राजकुमार, संजीव छोकर आदि ने आरोप लगाया कि नगरपालिका ने करीब 100 कूड़ेदान लगभग तीन साल पहले मंगवाए थे। इनका भुगतान भी भूना नगर पालिका ने कर दिया था, लेकिन शहर में कूड़ेदान लगाने की अनुमति नहीं मिलने का बहाना बनाकर इन्हें नहीं लगाया गया।

इनमें से करीब 15 डस्टबिन गोशाला, नंदीशाला और पुलिस स्टेशन में लगाए गए लेकिन शनिवार को 40 डस्टबिन फतेहाबाद नगर परिषद भेज दिए गए।

-

पार्षद बोले, भुगतान भूना ने किया तो फतेहाबाद क्यों भेजे

पार्षदों का कहना है कि यह शहरवासियों के गृहकर के पैसों की बर्बादी है। जब भूना नगर पालिका ने इन कूड़ेदान का भुगतान कर दिया था तो फतेहाबाद नगर परिषद को यह कूड़ेदान क्यों भेजे गए। शहर में एक भी कूड़ेदान नहीं लगा, जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं, इसके बावजूद अधिकारियों ने लापरवाही बरती है। कई बार हाउस मीटिंग में कूड़ेदान लगाने का मुद्दा उठा, लेकिन अधिकारियों ने अनुमति न होने की बात कहकर इसे टाल दिया। अब छुट्टी के दिन दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भरकर कूड़ेदान फतेहाबाद भेज दिए गए। इसी कारण पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं। -
विज्ञापन




नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर 40 कूड़ेदान भूना से फतेहाबाद भेजे गए हैं। फतेहाबाद नगर परिषद का कूड़ेदान खरीद का टेंडर लगा हुआ है। वहां से आने के बाद 40 कूड़ेदान वापिस भूना आ जाएंगे। यह सरकारी संपत्ति है, इसलिए आदेशों का पालन किया गया। लेकिन अब चेयरपर्सन और पार्षदों के विरोध की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें