फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अधिकारियों से जवाब मांगने पहुंचे पार्षद, नहीं मिले, डीएमसी ने दिया सात दिन का आश्वासन

Mon, 08 Dec 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में विकास कार्य न होने पर डीएमसी से मिलने जाते हुए पार्शद संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देने और हाउस बैठक में प्रस्ताव देने बाद भी विकास कार्य शुरू न होने पर खफा पार्षद सोमवार को अधिकारियों से जवाब मांगने के लिए पहुंचे, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद बाद जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया से मिलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


पार्षदों ने डीएमसी को समस्याएं बताते हुए कहा कि न तो एस्टीमेट बने हैं और न ही अधिकारी मिलते हैं। 15 दिनों का अल्टीमेटम खत्म होने बाद भी उनके काम नहीं हो रहे है। जिला नगर आयुक्त ढालिया ने कहा कि अधिकारी ट्रेनिंग पर गए हुए हैं। ऐसे में अगले सप्ताह बैठक बुलाई जाएगी। पार्षदों और अधिकारियों के बीच बैठक के बाद काम शुरू हो जाएंगे।

इस दौरान पार्षद पार्षद मोहन लाल नारंग, चंद्रभान वधवा, सुभाष नायक, राजेंद्र आहुजा, मनोज भ्याना, सुखदेव सिंह, सुरेंद्र डिंगवाल, अनिल गर्ग, गुरप्रीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि सुनील शर्मा, योगी हंसराज मौजूद रहे। पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि विकास कार्य न होने के कारण पार्षदों ने 9 दिनों तक धरना दिया।
विज्ञापन


डीएमसी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के आश्वासन पर धरना खत्म किया था। 19 नवंबर को हाउस बैठक हुई थी। जिसमें प्रस्ताव दिए गए थे, सोमवार को अधिकारियों से फीडबैक लेने के लिए आए थे। लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिला है। इसके चलते डीएमसी से मिले हैं। डीएमसी ने आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह बाद काम शुरू हो जाएंगे।

-

हेल्प डेस्क पर चढ़ी धूल

पार्षद सुभाष नायक ने कहा कि धरने के बाद नगर परिषद कार्यालय में लोगों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क शुरू हुआ लेकिन यहां पर चार दिन ही कर्मचारी तैनात रहा। उसके बाद अब यहां पर कोई कर्मचारी नहीं है। हेल्प डेस्क पर धूल चढ़ रही है। कोई देखने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें