फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी जरूरी : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना वायरस को लेकर उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस कई वायरसों का एक समूह है जो जानवरों से मनुष्यों तक पहुंच जाता है। इसके लक्षणों में नाक बहना, खांसी, गले में खारिश, सिरदर्द और बुखार शामिल है, जो कुछ दिनों तक रह सकता है। कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए यह घातक है। बुजुर्ग और बच्चे इस वायरस के आसान शिकार हैं। यह खांसने, छींकने, हाथ मिलाने, मुंह, नाक और आंखों को छूने से भी फैलता है। उन्होंने बताया कि चीन से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इस वायरस से बचने के लिए लोगों को स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे दिन में बार-बार साबुन या गुनगुने पानी से हाथ और मुंह अवश्य धोए। अच्छी गुणवता का मास्क पहनें और घर से बाहर निकलने से पहले मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि यहां तक संभव हो अपने हाथ से नाक, आंख को न छुएं। खासतें व छींकते समय अपने मुंह पर हाथ रखें। उन्होंने बताया कि इस वायरस के संक्रमण का कोई उपचार नहीं है। बचाव के लिए मरीजों को सलाह दी जाती है कि खूब सारे तरल पदार्थ पीएं, आराम करें। जितना हो सके सके भीड़ से बचें व दूसरों से संपर्क न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें