फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : थाईलैंड से पहुंची विदेशी यात्री, स्वास्थ्य विभाग ने की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने थाइलैंड से भारत भ्रमण पर आई एक महिला यात्री की कोरोना वायरस को लेकर स्क्रीनिंग की। उप सिविल सर्जन डॉ. हनुमान और जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल ने महिला से बातचीत की। इस दौरान कोरोना वायरस के महिला में कोई कोई लक्षण सामने नहीं आया है। महिला थाइलैंड से 26 फरवरी को अहमदाबाद पहुंची थी और इसके बाद जयपुर गई। दो मार्च को फतेहाबाद पहुंची और होटल में रुकी। स्वास्थ्य विभाग के पास एयरपोर्ट से महिला विदेशी यात्री के पहुंचने की सूचना मिली थी। इसके चलते फतेहाबाद पहुंचने के बाद महिला को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया और यहां पर स्क्रीनिंग की गई। मंगलवार देर शाम को महिला फतेहाबाद से रवाना हो गई।
विज्ञापन

अब 11 देशों से आने वाली यात्रियों की होगी स्क्रीनिंग
स्वास्थ्य विभाग पहले चीन से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग कर रहा था। अब 11 देशों से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग होगी। जिसमें चीन, सिंगापुर, ईरान, साउथ कोरिया, जापान, थाइलैंड, इटली, मलेशिया, नेपाल, वियतनाम, इंडोनेशिया शामिल हैं। अगर यहां से कोई यात्री भारत पहुंचता है तो उसकी कोरोना वायरस को लेकर जांच होगी।
फतेहाबाद पहुंची एमबीबीएस डॉक्टर का सैंपल आया नेगटिव :
अभी तक जिले में 12 यात्री चीन होकर पहुंचे हैं। इसमें से 10 यात्रियों की सूचना एयरपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। इसके अलावा दो यात्रियों ने खुद स्वास्थ्य विभाग के पास चीन होकर फतेहाबाद पहुंचने की सूचना दी है। टीम ने चीन के वुहान से पहुंचे एमबीबीएस डॉक्टर का सैंपल लैब भेजा था, जिसका सैंपल नेगेटिव आया है।
विज्ञापन

लक्षण दिखने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने हेल्पनंबर जारी किए हैं। जिसमें 0113978046 तथा जिला निगरानी कमेटी 01667297291 शामिल है।
कोरोना वायरस को लेकर विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। पहला विदेशी यात्री जो कि थाइलैंड से आया है उसकी स्क्रीनिंग की गई है, जांच के दौरान कोई लक्षण सामने नहीं आया है। निजी अस्पतालों के साथ मीटिंग हो चुकी है। आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। - डॉ.विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें