फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीवीएस में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म, 18 से 44 साल के लोगों को नहीं लगेगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला वैक्सीन स्टोर में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के चलते आज से 18 से 44 साल के लोगों का शुरू होने वाला टीकाकरण अभियान को रोक दिया गया है। वैक्सीन की खेप आने के बाद इन पात्रों को कोरोना से बचाव का टीका लगेगा। कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर 18 से 44 साल के पात्रों को टीका न लगाने को लेकर सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता ने पत्र भी जारी कर दिया है। आदेशों में कहा गया है कि कोरोना वैक्सीन के सीमित स्टॉक के कारण 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण अभी नहीं किया जाएगा। इसलिए कोविड टीकाकरण सेशन पर इन्हें टीका न लगाया जाए। बता दें कि जिला वैक्सीन स्टोर में चार दिन पहले स्टॉक खत्म हो गया था। बुधवार को यहां पर तीन हजार डोज कोविशिल्ड की पहुंची थी, जो कि खत्म हो गई। वैक्सीन की नई खेप आने का अभी तक कोई संदेश नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक आई वैक्सीन
कोविशिल्ड - 100820
कोवैक्सीन - 15500
18 से 44 आयु वर्ग के अलग से लगेंगे सेशन
जिले में वैक्सीन का स्टॉक कब पूरा होगा ये अभी तक पता नहीं चला है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने ये साफ कर दिया है कि 18 से 44 आयु वर्ग के लिए अलग से सेशन लगाए जाएंगे, यानी की जहां पर 45 से ऊपर वालों का टीकाकरण हो रहा है वहां पर इन्हें नहीं लगाया जाएगा।
कोट
कोरोना वैक्सीन का स्टॉक नहीं है। वैक्सीन आने के बाद ही 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जाएगा। हमारे अभी जो वैक्सीन है वह 45 साल से ऊपर वालों लगानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें