फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाअभियान से पहले झटका, कोरोना वैक्सीन का डीवीएस में स्टॉक खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन का जिला वैक्सीन सेंटर में स्टॉक खत्म हो गया है। फील्ड में वैक्सीन के स्टॉक के अलावा जिला मुख्यालय पर वैक्सीन नहीं है। एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू होने से पहले झटका लगा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को वैक्सीन का स्टॉक पहुंच सकता है। सिरसा में वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने पर जिला मुख्यालय में फील्ड से 2000 डोज एकत्र करके भेजी जा चुकी है। वहां भी वैक्सीन खत्म हो गई थी, इसके चलते यहां पर डिमांड की गई थी।
विज्ञापन

कोवैक्सीन की मिली है मात्र 15 हजार डोज
जिले में सबसे ज्यादा कोविशिल्ड की वैक्सीन पहुंची है। इसके अलावा कोवैक्सीन की मात्र करीब 15 हजार पहुंची है। पहले मुख्यालय से कोवैक्सीन की आठ हजार डोज आई थी। इसके बाद करीब 8500 डोज पहुंची है। ये डोज पहले चरण में जब बुजुर्गों का टीकाकरण शुरू हुआ था तो उन्हें लगाया गया था।
जिले में अभी तक हुआ टीकाकरण
श्रेणी प्रथम डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4698 3522
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2121 954
60 साल से ज्यादा 45417 7278
45 से 59 साल 30326 2835
18 साल से ऊपर वालों की उमड़ सकती है भीड़
वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होने से पहले झटका लगा है। एक मई से 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण शुरू होना है। जिले में पहले दिन करीब 5 हजार लोगों के टीका लगवाने के लिए पहुंचने की उम्मीद है। अहम बात यह है कि 14589 लोगों ने अभी वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। यानी की 71 हजार लोग ऐसे हैं जिनका दूसरी डोज के साथ टीकाकरण अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिला वैक्सीन केंद्र में फिलहाल स्टॉक खत्म है। तीन हजार डोज कोविशिल्ड की जिले को अलॉट हुई है। बुधवार को हिसार से यहां पहुंच जाएगी।
- बलवान सिंह, इंचार्ज, जिला वैक्सीन केंद्र।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें