फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ड्राइव 30 को, 80 सेंटरों पर 20 हजार पात्रों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते केसों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण बढ़ाने का फैसला लिया है। मंगल और बुधवार को जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर मेगा ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने करीब 80 केंद्र चयन किए है जो पर टीकाकरण के सेशन लगाए जाएंगे। 20 हजार पात्र लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक करीब 38 हजार पात्र ही टीका लगवा पाए जबकि बुजुर्गों की संख्या ही करीब सवा लाख है। अब एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर सभी का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। ऐसे में पात्रों की संख्या करीब तीन लाख तक पहुंच जाएगी।
अभी तक हुआ टीकाकरण :
स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई पहली डोज - 4465
स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाई दूसरी डोज - 3233
फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई पहली डोज - 1520
फ्रंटलाइन वर्कर्स ने लगवाई दूसरी डोज - 562
गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों ने लगवाया टीका - 3849
बुजुर्गों ने लगवाया टीका - 23993
सैंपलिंग कम,10 हजार कोरोना संक्रमित मरीज हमारे बीच :
स्कूलों में सैंपलिंग क बाद कोरोना केस सामने आ रहे है, इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुद मान रहे है कि सैंपलिंग कम है। अगर सभी स्कूलों की सैंपलिंग हो जाए तो कि 10 हजार केस सामने आ सकते है। रोजाना स्कूलों से 10 से 15 केस सामने आ रहे है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में कोरोना वैक्सीन लगवाना जरूरी है ताकि इससे बचा जा सके।
विज्ञापन

यहां-यहां लगेगी कोरोना वैक्सीन
जगह सेंटर बनाए गए
फतेहाबाद नागरिक अस्पताल, अशोक नगर, पॉलीक्लीनिक, गुरुद्वारा जगजीवनपुरा, रघुनाथ धर्मशाला, बांकेबिहारी मंदिर नहर कॉलोनी, रामशरणम आश्रम योग नगर
टोहाना नागरिक अस्पताल, गुरूद्वारा कृष्णा कॉलोनी, धर्मशाला भाटिया नगर, सनातन स्कूल, रविदास धर्मशाला, प्राचीन हनुमान मंदिर, टोहाना
रतिया अर्बन पीएचसी, सिटी हर्ट स्कूल, गुरूद्वारा वार्ड नंबर 5, वार्ड 17, 9, 12 भिरडाना भिरडाना, दौलतपुर, अयाल्की
भूथन सहनाल, सुखमनपुर, भूथनकलां
नागपुर नागपुर, मढ़, हड़ौली,
हसंगा हसंगा, नाढोडी
अहरवां अरहवां, ढाणी रूडीवाली, तामसपुरा
महमड़ा महमड़ा
भूना भूना, भट्टू, ढाणी गोपाल, सांचला
पिरथला पिरथला
नहला गोरखपुर, नहला, दहमान
झलनियां झलनियां, जांडलीकलां, आजाद नगर
एमपीरोही एमपीरोही, बीसला, माजरा, ढाणी बस्ती भीमां
भट्टूकलां भट्टूकलां, शेखुपुर, किरढ़ान,
बनगांव बनगांव, भोडियाखेड़ा, ढिंगसरा
बड़ोपल पीएचसी बड़ोपल, चिंदड़ भोड़ा होशनाक
कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, ऐसे में पात्र लोग कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। बुजुर्गों को कोरोना से बचाव का टीका लगवाना बहुत जरूरी है। पात्र लोगों से अपील है कि अपने नजदीक सेशन साइट पर जाकर मंगलवार को टीका जरूर लगवाएं। वैक्सीन की फिलहाल की कोई कमी नहीं है। - डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें