फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को स्वास्थ्य और राशन की चिंता, हेल्पलाइन पर मांग रहे मदद

विज्ञापन
कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन पर बात करता कर्मचारी - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
प्रशासन ने आमजन की मदद के लिए बुधवार को कंट्रोल रूम स्थापित किया है। लोग कंट्रोल रूम में फोन करके किसी भी तरह की मदद मांग सकते हैं और जानकारी ले सकते हैं। लेकिन दो दिन के दौरान जो कॉल आई हैं वह सबसे ज्यादा राशन और शहर से बाहर उपचार लेने के लिए मदद की हैं। कंट्रोल रूम में पूछताछ के लिए बुधवार को पहले दिन 20 और वीरवार शाम तक 15 कॉल आई।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी सुभाष चंद्र ने बताया कि अधिकतर कॉल राशन के लिए आ रही हैं। 22 कॉल राशन के लिए अभी तक आई हैं। लोग फोन कर कह रहे हैं कि उनके घर राशन खत्म हो गया है और खरीदने के लिए रुपये नहीं है। इन 22 कॉल को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास भेजा गया है, आगे की कार्रवाई संबंधित विभाग ही करेगा।
इसके अलावा पांच कॉल ऐसी आई, जिन्होंने कहा कि उनका उपचार जिले से बाहर हिसार, रोहतक और दिल्ली में चल रहा है। उन्हें कहा गया है कि फिलहाल सिविल अस्पताल से उपचार करवा लें, अगर ज्यादा इमरजेंसी है तो प्राइवेट अस्पताल में जा सकते हैं, लेकिन जिले बाहर मत जाएं। इसके अलावा चार लोगों ने कॉल करके दूध डेयरी के बारे में पूछा है और राशन के बारे में जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें