कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ठीक हो कर एंबुलेंस से उतरकर अपने घर पहुंचा।
- फोटो : Fatehabad
पुराना बाजार में रविदास मंदिर के पास रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति शुक्रवार को कोरोना बीमारी को मात देकर घर आ गया है। लेकिन जब वह अपने घर पहुंचे तो पड़ोस के लोगों ने उनका तालियां बजाकर हौसला भी बढ़ाया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की टीम में उन्हें कुछ दिनों के लिए अपने घर में ही रहने की हिदायत दी गई है। वाहनों की खरीद-फरोख्त के सिलसिले में वह महाराष्ट्र गया हुआ था। परंतु जब वह सात जुलाई को महाराष्ट्र से भूना लौटा तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 8 जुलाई को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। मगर 10 जुलाई को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव पाया गया था।
कोरोना संक्रमित को कोविड19 केयर सेंटर फतेहाबाद में दाखिल किया गया था। जो एक सप्ताह के अंदर ठीक होकर अपने घर सकुशल पहुंच गया है। वही उपरोक्त व्यक्ति के संपर्क में आए आधा दर्जन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वांरटीन किया हुआ है। हालांकि उपरोक्त लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। एसएमओ डॉक्टर रुस्तम ने बताया है कि कंटेनमेंट जोन घोषित होने के कारण 21 दिनों तक लगातार कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के घर का एरिया सील रहेगा।