फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

Fri, 06 Nov 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दीवाली मिलन समारोह के अवसर पर विधार्थियो द्वारा तैयार की गई रंगोली।
विज्ञापन
समैण। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदाछोई में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत दिवाली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर केंद्रित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. गौरव शर्मा और एआई इंजीनियर जस्सी ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। सरपंच प्रतिनिधि सुनील कांटीवाल मुख्य अतिथि रहे। एनएसएस प्रभारी शिवसेवक ने कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मंच संचालन एनएसएस स्वयंसेविकाओं सीताक्षी और आरती ने किया।
नशे को सामाजिक बुराई दर्शाते नुक्कड़ नाटक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। आसमां और वर्षा के प्रभावशाली भाषणों की भी सराहना हुई। मुख्य अतिथि सुनील ने ग्राम पंचायत की ओर से नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी ऊर्जा खेल और पढ़ाई में लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

मौलिक मुख्याध्यापक योगेश शर्मा और वरिष्ठ प्राध्यापक राजेश अत्री ने भी विद्यार्थियों को नशामुक्त युवा और विकसित भारत की अवधारणा से परिचित करवाया। एनएसएस सह प्रभारी अनिल गौतम और सीमा सैनी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने नशामुक्ति विषय पर रंगोली प्रदर्शनी भी लगाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य महावीर सिंह, दीपाराम, सत्यवान और विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें