फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ठेकेदार को नहीं मिल रहे मजदूर, स्टेट हाईवे का निर्माण कार्य 20 दिन से बंद

Wed, 20 Nov 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। पंजाब बॉर्डर से राजस्थान बॉर्डर तक किए जा रहे रोड निर्माण का कार्य पिछले 20 दिनों से बंद है। इसके चलते शहरवासियों व वाहन चालकों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहरवासियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बंद पड़े निर्माण कार्य को शीघ्र चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर निवासी हरविंदर सिंह, राजू, प्रवीण कुमार, गोविंद कुमार, मान सिंह, राजेंद्र कुमार तथा अन्य लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा पिछले दिनों शहर में फतेहाबाद रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। इस दौरान सीसी रोड का काफी हिस्सा निर्माण कर दिया गया था, लेकिन रेस्ट हाउस एसडीएम कार्यालय के सामने से लेकर रिलायंस पंप तक सीसी रोड के निर्माण कार्य को पिछले काफी दिनों से बंद पड़ा है।
जिस कारण शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है और साथ ही वाहन चालक भी परेशान है। एक तरफ रोड का निर्माण कार्य न होने के कारण रात को दुर्घटनाओं का भी भय बना रहता है और वाहन सड़क से नीचे उतर जाते हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द रोड निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

-
रोड निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से बंद होने बारे शिकायत मिली है। जिस पर ठेकेदार से बातचीत की गई तो उसने बताया है कि लेबर दीपावली के अवसर पर अपने घर गई हुई है और वहां से अभी तक लौटी नहीं है। जैसे ही लेबर लौटेगी निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ठेकेदार को निर्देश दिए गए है कि वह जल्द से जल्द रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाए।
विज्ञापन

संदीप सचदेवा, उपमंडल अधिकारी, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें