फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बकाया बिजली बिल उपभोक्ता 30 मार्च तक कर सकते हैं जमा

Sat, 28 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने एनईएफटी और आरटीजीएस लेनदेन में आई तकनीकी समस्या से प्रभावित उपभोक्ताओं को राहत दी है। निगम ने प्रभावित उपभोक्ताओं की बिजली बिल भुगतान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 मार्च 2026 कर दी है।
विज्ञापन

23 से 26 मार्च 2026 के बीच तकनीकी दिक्कत के कारण करीब 1900 उपभोक्ता प्रभावित हुए थे। इनमें से 1526 उपभोक्ताओं की बिल जमा करने की अंतिम तिथि 25 या 27 मार्च थी। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देश पर इन उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय दिया गया है।
निगम की ओर से बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर सीसीबी में पंजीकृत हैं, उन्हें इस संबंध में एसएमएस के जरिए सूचना भी भेज दी गई है। इसके अलावा, प्रभावित उपभोक्ताओं की सूची संबंधित सर्कल कार्यालयों को उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि फील्ड स्तर पर अधिकारी उनकी सहायता कर सकें।
विज्ञापन

निगम प्रवक्ता संजय चुघ ने कहा कि यदि कोई अन्य उपभोक्ता, जिसने एनईएफटी या आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान किया है और उसे किसी प्रकार की समस्या आई है, तो वह ईमेल के जरिए शिकायत दर्ज करा सकता है। ऐसे मामलों में व्यक्तिगत आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें