फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्पोजल टैंक का निर्माण रोका, बंद किया गया गड्ढा

विज्ञापन
फतेहाबाद में डिस्पोजल टैंक निर्माण का रोका गया काम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के कन्या स्कूल में बन रहे डिस्पोजल टैंक के निर्माण को रोक दिया गया है। टैंक के लिए खोदे गए गड्ढे को बंद कर दिया गया है। डिस्पोजल टैंक के निर्माण को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शुक्रवार को कोई फैसला नहीं ले पाए। सोमवार को एसडीओ डिस्पोजल टैंक को लेकर कार्यकारी अभियंता को रिपोर्ट देंगे। इसके बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो डिस्पोजल टैंक बनाने की जगह को बदला जा सकता है। ये टैंक अब कहां बनेगा, इसको लेकर अब जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी दोबारा विचार करेंगे। ये जरूर कहा जा सकता है कि डिस्पोजल टैंक का निर्माण कार्य एक बार फिर से लटक गया है।
जनस्वास्थ्य विभाग कन्या स्कूल में डिस्पोजल टैंक का निर्माण करवा रहा है। बुधवार को डिस्पोजल टैंक में सुरक्षा दीवार बनाई गई थी, जो कि वीरवार सुबह गिर गई। मौके पर करीब आठ मजदूर काम कर रहे थे जो कि दो मिनट पहले ही बाहर आए थे। अगर मौके पर मौजूद होते तो नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

निर्माण न हुआ तो फिर धर्मशाला रोड पर हो सकता है जलभराव
शहर के धर्मशाला रोड और तुलसीदास चौक से बरसाती पानी निकासी के लिए डिस्पोजल टैंक बनाया जा रहा है। यहां से पानी रंगोई नाले में निकाला जाएगा। अगर मानसून से पहले डिस्पोजल टैंक का निर्माण नहीं होता है तो दुकानदारों को दोबारा समस्या झेलनी पड़ सकती है।
विज्ञापन

कोट
डिस्पोजल टैंक का निर्माण एक बार रोक दिया गया है। इसको लेकर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके सोमवार को फैसला लिया जाएगा।
-दीपक कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें