फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डेढ़ साल बाद भी अधूरा 200 फीट इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण

Wed, 30 Sep 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना में बदहाल स्थिति में पड़ी गली।
विज्ञापन
भूना। वार्ड नंबर 10 में भारत फोटो स्टेट की गली से गोयल टेंट हाउस तक करीब 200 फीट इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण डेढ़ वर्ष बाद भी अधूरा है। नगर पालिका और जनस्वास्थ्य विभाग ने बरसाती पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाई है। इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे गलीवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गलीवासी साहिल कुमार, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार और वेद प्रकाश ने बताया कि बरसात में स्थिति और खराब हो जाती है। अधूरे निर्माण के कारण गली में गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ता है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। संबंधित विभागों ने कोई स्थायी समाधान नहीं किया है। गलीवासियों ने कई बार अधिकारियों को शिकायतें दी हैं। इसके बावजूद समस्या बनी हुई है।
आरोपों और प्रशासन का जवाब
लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कुछ गलीवासियों ने काम पूरा किए बिना भुगतान किए जाने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से अधूरे सड़क निर्माण को जल्द पूरा करने की मांग की है। नगर पालिका सचिव दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें