फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रचार में सोशल मीडिया बना सहारा, वर्चुअली जुड़ रहे मतदाताओं से

Mon, 23 Sep 2024 07:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव में हर नेता किसी न किसी माध्यम से वोटर से जुड़ना चाहता है। इस बार नेताओं में धरातल के साथ सोशल मीडिया पर भी प्रचार करने की होड़ मची हुई है। इसलिए किसी नेता के साथ एक तो किसी के साथ चार कैमरामैन की टीम चल रही है। सुबह प्रत्याशी के घर से निकलने के साथ ही ये टीमें सक्रिय हो जाती हैं।
विज्ञापन

गांवों में रोड शो से लेकर लोगों से मुलाकात और जनसभा के दौरान संबोधन तक का सारा कार्यक्रम लाइव चलता है। कोई नेता फेसबुक, कोई इंस्टाग्राम तो कोई यू-ट्यूब पर लाइव चलाने पर फोकस कर रहा है। इसके लिए विशेष खर्च भी किया जा रहा है। कैमरामैनों की टीम को विशेष ट्रीटमेंट भी दिया जाता है।
दरअसल, सभी प्रत्याशी चाहते हैं कि वे जिस भी गांव में जाएं तो दूसरे गांव के लोग भी उन्हें सुने। हर प्रत्याशी के बीच सोशल मीडिया पर प्रचार करने का मुकाबला चल रहा है। इसके लिए प्रत्याशी खूब पैसा लगा रहे हैं। खुद की टीम के अलावा अधिकांश प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स को भी हायर किया हुआ है। सोशल मीडिया में कवरेज को पुख्ता करने के लिए सभी प्रत्याशियों ने पांच से लेकर 15 तक सोशल मीडिया इंफ्लुएंशर्स के साथ करार किया हुआ है।
विज्ञापन


टीम को दे रहे हर सुविधा
सुबह प्रचार के साथ ही सोशल मीडिया की टीम का काम शुरू हो जाता है। सोशल मीडिया की टीम को प्रत्याशी हर प्रकार की सुविधा दे रहे हैं। सुबह पहले गाड़ी उन्हें घर से लेने जाती है, वहीं पार्टी कार्यालय में सुबह का नाश्ता करने के बाद टीम का काम शुरू हो जाता है। प्रत्याशी के आते ही टीम उनके प्रचार-प्रसार के अभियान को सोशल मीडिया पर लाइव करना शुरू कर देती है। टीम को दोपहर का खाना भी प्रत्याशी की तरफ से खिलाया जाता है। इसके बाद देर रात तक टीम प्रत्याशी के साथ ही रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें