फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल दामाद और माता को खुश करने के लिए काम करती है कांग्रेस : नायब सैनी

Sun, 08 Sep 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेगी। कांग्रेस तो पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जनता से कांग्रेस पार्टी को कोई सरोकार नहीं है। दामाद और माता को खुश करने के लिए कांग्रेस पार्टी काम करती है। जिसे अब जनता भली भांति जान चुकी है। जनता के समर्थन से हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।
विज्ञापन

वे टोहाना में भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली का नामांकन दाखिल करवाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। नामांकन से पहले अनाज मंडी में नामांकन जनसभा की गई। जनसभा के बाद रोड शो करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी व देवेंद्र बबली लघु सचिवालय स्थित निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचे।
सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता भली भांति समझती है कि डबल इंजन सरकार ही प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कर सकती है। बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरी दे सकती है। इससे पहले जनसभा में भी मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा जनता के हित में कार्य किए हैं। किसान, मजदूर के कल्याण की योजनाएं बनाई हैं। जनता को घर बैठे ही काम करवाने के लिए सहूलियत दी है।
विज्ञापन


सुभाष बराला नहीं आए, तो सीएम बोले रूठों को मना लेंगे
नामांकन जनसभा से लेकर रोड शो तक में राज्यसभा सांसद और टोहाना के पूर्व विधायक सुभाष बराला नजर नहीं आए। रूठे हुए नेताओं को लेकर किए सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि बीजेपी सबको मना लेगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कमल के फूल को अपना उम्मीदवार मानकर वोट मांगने का काम करेगा ताकि पार्टी को मजबूत किया जा सके। सुभाष बराला भी आने वाले दिनों में देवेंद्र सिंह बबली के प्रचार में नजर आएंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, पंजाब के पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी, प्रवीण जोड़ा सहित कई नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नामांकन दाखिल करवाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के घर भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें