फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राहुल पर एफआईआर का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

विज्ञापन
फतेहाबाद। आंबेडकर पार्क में धरने पर बैठे कांग्रेसी। प्रवक्ता
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को लाल बत्ती चौक स्थित आंबेडकर पार्क में धरना देकर कथित शुद्धिकरण की घटना और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर का विरोध किया। जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समानता और सम्मान का अधिकार देता है। जाति के आधार पर भेदभाव की मानसिकता स्वीकार नहीं की जा सकती। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात रखने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार है।
उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान और सामाजिक समानता के मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। पार्टी आगे भी जनहित के मुद्दे मजबूती से उठाती रहेगी।
विज्ञापन

धरने में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी वर्ग के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। पार्टी इस मुद्दे पर आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें