फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुनी नहीं बल्कि आधी कर दी है भाजपा सरकार ने : कुमारी सैलजा

विज्ञापन
फतेहाबाद में सिरसा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन कुमारी सैलजा, पूर? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का दावा करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि किसानों की आय दोगुनी नहीं बल्कि आधी हो गई है। सरकार का दिवालिया निकल गया है और पहले नोटबंदी व जीएसटी और अब नए मोटर व्हीकल एक्ट के मार्फत सरकार आम जनता से उगाही करने में जुट गई है। ये बातें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कही। कुमारी सैलजा फतेहाबाद के अनाजमंडी के बाहर स्थित शेड में सिरसा लोकसभा के तहत आने वाले नौ विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की। कार्यक्रम की शुरूआत में पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने दोनों नेताओं को गदा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए सैलजा ने कहा कि किसानों को न तो फसल का सही दाम मिला है और न मुआवजा। उन्होंने कहा कि आर्थिक मंदी का ये आलम है कि प्रदेश में कारखाने बंद हो रहे हैं और हजारों लोग अपनी नौकरी गवां चुके हैं, लेकिन सरकार को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। प्रदेश की बीजेपी सरकार को दमनकारी बताते हुए सैलजा ने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस सरकार से प्रताड़ित है। उन्होंने कहा कि रोजगार देने की बात करने वाली सरकार अब पीएचडी, एमए, बीएड पास युवाओं को पकौड़े बेचने व फसल काटने को भी रोजगार बता रही है। कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण समाज की ओर से अरविंद शर्मा ने हुड्डा व सैलजा को फरसा भेंट किया था, कुमारी सैलजा ने कहा कि इस फरसे से वर्तमान मुख्यमंत्री लोगों का गला काटने की बात करते हैं, लेकिन हम इस परसे से बुराइयों व जनविरोधी फैसलों को खत्म करेंगे।
इस मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि साल 2014 में हरियाणा प्रदेश प्रति व्यक्ति आय व प्रति व्यक्ति निवेश में नंबर एक पर था पर, आज प्रदेश बहुत पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान पौने चार लाख पात्रों को 100-100 वर्ग गज के मुफ्त प्लाट दिए गए थे। भाजपा सरकार जनता को बताए कि उन्होंने 5 साल के दौरान एक गज भी जमीन किसी को दी हो। हुड्डा नेे कहा कि व्यापारी, कर्मचारी, किसान सभी इस सरकार से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी और नोटबंदी ने व्यापार को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि आढ़ती व किसान का भाईचारे का रिश्ता होता है और इस सरकार ने हमेशा ही भाईचारे को खत्म करने का काम किया है। पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के समय में बीपीएल परिवारों को 2 किलो चीनी दी जाती थी। भाजपा सरकार ने साढ़े 3 साल तक बीपीएल परिवारों को चीनी दी नहीं, अब एक किलो चीनी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सरकार घोटालों की सरकार है। इससे पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा व उनके समर्थकों ने प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व पूर्व सीएम हुड्डा का बाइक काफिले के साथ स्वागत किया। समारोह को पूर्व सांसद रणजीत सिंह, पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व सीपीएस दुड़ाराम, जरनैल सिंह सहित अनेक कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें