फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 06 Nov 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में वोट चोरी को लेकर कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
फतेहाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस वार्ता के बाद वोट चोरी के गंभीर आरोपों को लेकर बुधवार देर शा शहर को कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर आई। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए शहर में कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

यह कैंडल मार्च शहर के भट्टू रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ और शहर के अंबेडकर चौक तक निकाला गया। प्रदर्शनकारी हाथों में मोमबत्तियां लिए हुए थे और उन्होंने बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। फतेहाबाद में हुए इस विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च की अगुवाई कांग्रेस विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और कांग्रेस जिला प्रधान अरविंद शर्मा ने की।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने हक और लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह लड़ाई जारी रखेगी। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी की चोरी अब सबके सामने आ चुकी है और यह लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन

विधायक बलवान सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने जो वोट चोरी का फर्जीवाड़ा भाजपा ने जो चुनाव आयोग के साथ मिल कर किया था, उसका पर्दाफाश किया है।
उन्होंने कहा कि हैरानी की बात है कि 25 लाख वोट भारतीय जनता पार्टी ने फर्जी तरीके से बनाने का काम किया। उससे भी ताजुब की बात है कि 9,375 लोगों के उसमें घर का पता भी नहीं है। वहीं एक व्यक्ति के फाेटो कई वोटर कार्ड पर लगे हुए। इससे साबित होता है कि हरियाणा में बनी मौजूदा भाजपा सरकार वोट चोरी करके बनाई हुई सरकार है। भाजपा ने चुनाव आयोग को पंगू बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें