फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कांग्रेस नेता की सलाह, सरकारी कार्यक्रमों का बायकॉट करें

Mon, 10 Nov 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे पार्षद, संबो​धित करते हुए पूर्व संसदीय सचिव
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में विकास कार्य न होने से खफा पार्षदों का धरना सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची खुद भी पार्षदों के साथ धरने पर है। सोमवार को पार्षदों के धरने ने राजनीतिक रूप ले लिया। कांग्रेस और इनेलो नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा पार्षदों के धरने पर सामाजिक संगठन भी पहुंचे। इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला और कांग्रेस के नेता प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा धरने पर पहुंचे और संबोधित किया। पूर्व संसदीय सचिव एवं कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह गिलाखेड़ा ने कहा कि पार्षद सरकारी कार्यक्रमों का बायकॉट करें। आप आगे बढेंगे तो जनता साथ देगी।

पार्षदों को उदाहरण देते हुए कहा कि दुल्हा बने, बाराती अपने आप साथ चल पड़ेंगे। सुनैना चौटाला ने कहा कि अधिकारियों को सत्ता में बैठे नेताओं की शह है। इस कारण वह चुने हुए जनप्रतिनिधियों का कोई सम्मान नहीं कर रहे हैं। सरकार चाहे तो एक मिनट में अधिकारी पार्षदों का काम करेंगे।
विज्ञापन


-

दो बार डीएमसी मनाने पहुंचे, नहीं बनी बात



वार्ड 9 के पार्षद सुभाष नायक ने पिछले सोमवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय के सामने धरना देकर शुरूआत की थी। इसके बाद पार्षदों ने तालाबंदी की और अनिश्तिकालीन धरना शुरू कर दिया। इस बीच जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया दो बार मनाने पहुंच चुके है। लेकिन हल नहीं निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें