फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू कलां के स्कूल से कंप्यूटर उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टू कलां में चोर कंप्यूटर का सीपीयू, कीबोर्ड, वेब कैमरा चोरी कर ले गया। प्रिंसिपल रजनीश गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने पर सभी कमरों को ताला लगाकर बंद कर दिया गया था। स्कूल में कोई चौकीदार नियुक्त नहीं है, नॉन वोकेशनल स्टाफ ही अवकाश के दौरान ऑफिस कार्य के लिए स्कूल में आते हैं। 15 जून को नॉन वोकेशनल स्टाफ देवेंद्र व क्लर्क शारदा आए तो देखा कि कमरा नंबर आठ का ताला टूटा हुआ है। इस कमरे से कंप्यूटर का सीपीयू, की-बोर्ड, वेब कैमरा, माउस गायब मिले। वहीं, सीसीटीवी भी टूटा हुआ मिला। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर सामान चोरी करते हुए और सीसीटीवी तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें