फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कमेटी ने रिकॉर्ड जुटाना किया शुरू, अगले सप्ताह शुरू होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ पर अप्रत्यक्ष रूप से पति के निजी अस्पताल में मरीज रेफर करने के मामले में कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। कमेटी ने संबंधित मामले की जांच को लेकर रिकॉर्ड जुटाना शुरू कर दिया है। कमेटी ने नागरिक अस्पताल प्रशासन और संबंधित महिला रोग विशेषज्ञ से रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन

हालांकि जांच अगले सप्ताह तक ही शुरू हो पाने का अनुमान है। कमेटी में शामिल टोहाना के महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन मंगला छुट्टी पर हैं। इसके अलावा टीम में उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी और ईएनटी डॉ. जेपी को जांच कमेटी में शामिल किया गया है। कमेटी सदस्यों का कहना है कि तीनों सदस्य की मीटिंग के बाद ही मामले की पूरी तरह से जांच शुरू हो पाएगी। फिलहाल रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।
ये है मामला
स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने 23 जनवरी को सिविल सर्जन कार्यालय को पत्र जारी किया था। इस पत्र के मुताबिक नागरिक अस्पताल की एक महिला रोग विशेषज्ञ पर अपने पति के निजी अस्पताल में अप्रत्यक्ष रूप से मरीज रेफर करने बारे बताया गया है। इसके अलावा तीन अन्य डॉक्टरों के नाम दिए गए है और कहा गया है कि इनके रिश्तेदारों के निजी अस्पताल है। हालांकि इन तीन पर रेफर को लेकर कोई शिकायत नहीं है। डीजी ने मामले में दो दिन में जांच करके रिपोर्ट मांगी थी लेकिन अभी तक ये जांच अटकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कमेटी में शामिल महिला रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर है। इनके आने के बाद ही जांच शुरू हो पाएगी। हालांकि कुछ रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है।
- डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन एवं कमेटी सदस्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें