फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू जल्दी आ...

Sat, 14 Sep 2024 05:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर के थाना रोड पर शोभायात्रा के दौरान भजनों पर नाचते श्रद्धालु। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। गणपति बप्पा के नारों के बीच शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने शहर के गणेश पंडालों और घरों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। गणपति बप्पा मोरेया, अगले बरस तू जल्दी आ, मोरया रे बप्पा मोरया रे आदि जयकारों से शहर गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से चल रहे गणेशोत्सव में शहर के कई मंदिरों और अन्य स्थानों पर गणपति की स्थापना की गई थी। इस दौरान आयोजित संकीर्तन समारोहों से शहर गणपति मय हो गया था। शुक्रवार को गणपति विसर्जन धूमधाम से किया गया। विसर्जन से पूर्व शहर में शोभायात्रा निकाली गई। संन्यास आश्रम मंदिर में आयोजित गणेशोत्सव के लिए सात दिनों तक संकीर्तन का आयोजन किया गया।

शहर में इन जगहों पर निकाली गई गणपति की शोभायात्रा

- विसर्जन से पूर्व शुक्रवार को संन्यास आश्रम मंदिर के प्रांगण से शुरू हुई शोभायात्रा शहर में निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग, लालबत्ती चौक, फव्वारा चौक, थाना रोड, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, पुराना बस स्टैंड से होकर गांव बड़ोपल और गांव भोडियाखेड़ा रवाना हुई। गांव में स्थित नहर में जयकारों की गूंज के साथ गणपति बप्पा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन


श्री विनायका ग्रुप के प्रधान पीयूष नारंग ने बताया कि सात सितंबर को मंदिर के प्रांगण में भगवान गणेश की स्थापना की गई थी। इसके बाद शुक्रवार को सुबह मंदिर के प्रांगण में लंगर का भी आयोजन किया गया था। शहर में शोभायात्रा निकालने के बाद गांव भोडियाखेड़ा में बनी नहर में विसर्जन किया गया। इस मौके पर दिपांशु जग्गा, मानव, ईश जग्गा, अजय, आदित्य, अकुंश आदि सदस्य मौजूद रहे।

श्री गणेश मंदिर में लगाया मोदक का भोग
टोहाना। रतिया रोड स्थित गणेश महोत्सव के छठे दिन विशेष पूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी समाज सेवी राहुल चौधरी, हेमंत पाहवा, राहुल बंसल, अजय मोदी व सुरेंद्र जैन ने शिरकत की। अतिथियों द्वारा गणेश को मोदक, लड्डू और चावल का भोग लगाया गया। इस मौके पर गणेश महिला मंडल द्वारा सुन्दर-सुन्दर भजन व गणेश चालीसा का पाठ किया गया। पुजारी बृजगोपाल पांडेय द्वारा विधि-विधान से पूजा की गई तथा गणेश की महिमा के बारे में बताया। इस अवसर पर मंदिर प्रधान पवन असीजा शंकर मित्तल, कमल जैन, रोशन जिन्दल, इंद्रभान, शंकर चावला, नवीन बंसल, राहुल व अमित सहित सभी सदस्यों ने उपस्थित हो कर अपनी-अपनी सेवा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें