फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर पहुंचने की मजबूरी में जोखिम भरा सफर कर रहीं कॉलेज छात्राएं

Sun, 27 Sep 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बस में लटक कर सफर करती कॉलेज की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टूकलां रोड पर स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं को पर्याप्त रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिलने से जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। सुबह कॉलेज जाने और दोपहर छुट्टी के समय बसों में अत्यधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन

इस कारण छात्राओं को अंदर जगह नहीं मिलने पर दरवाजे और सीढ़ियों के पास खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है। छात्राओं सुमन, अनिता, नीलम, सोनिया, संतोष, मनसा ने रोडवेज अधिकारियों से कॉलेज के समय अतिरिक्त बसें चलाने और सुरक्षित यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
छात्रा सलोनी, सविता, प्रज्ञा, रिया, अमनदीप कौर, रविना, काशवी, महक, प्रिया आदि के अनुसार सुबह कॉलेज के समय बसों की संख्या कम होने से एक ही बस में काफी संख्या में यात्री सवार हो जाते हैं। दोपहर छुट्टी के बाद भी बसों में भीड़ की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में उन्हें सीढ़ियों और दरवाजे के पास खड़े होकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

राजकीय महिला महाविद्यालय में शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ने आती हैं। इनमें अधिकतर छात्राएं रोजाना रोडवेज बसों से कॉलेज जाने के लिए आवागमन करती हैं। चलती बस में संतुलन बिगड़ने या अचानक ब्रेक लगने से छात्राओं के गिरने का खतरा बना रहता है।
तेज गति से चलने वाली बस में दरवाजे के पास खड़ा होकर सफर करना उनकी सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय है। रोडवेज यातायात प्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि काफी बार छात्राएं जल्दी के चक्कर में भट्टूकलां रूट की बसों में चढ़ जाती हैं। जबकि सुबह व दोपहर दोनों समय रोडवेज की ओर से विशेष बसें चलाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें