फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में 10 फीसदी तक बढ़े कलेक्टर रेट, 36 रजिस्ट्री हुई

Mon, 04 Aug 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
तहसील कार्यालय में कलेक्टर रेट बढ़ने के बाद भी रजिस्ट्री करवाने वालों की लगी लाइन : संवाद
विज्ञापन
रतिया। प्रॉपर्टी के नए कलेक्टर रेट एक अगस्त से लागू हो गए और सोमवार को नए रेटों के हिसाब से रजिस्ट्री हुई। तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री करवाने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

बढ़े कलेक्टर रेट के तहत सोमवार को 36 रजिस्ट्री करवाई गईं। रतिया में अलग-अलग क्षेत्रों में 10 फीसदी कलेक्टर रेट की बढ़ोतरी की है। एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 1 अगस्त से करीब 10 फीसदी कलेक्टर रेट को बढ़ाया है।
जिसके तहत 1 अगस्त शुक्रवार को 6 रजिस्ट्री और सोमवार को 36 रजिस्ट्री की गई है। उन्होंने बताया कि रूटीन के तहत क्षेत्रवासियों द्वारा रजिस्ट्री करवाई गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 1 अगस्त से कलेक्टर रेटों के नए नियम लागू होने के बाद रजिस्ट्री करवाने पर अब 10 फीसदी रतिया में अलग से रजिस्ट्री करवाने वालों को देना होगा। हालांकि अधिकतर क्षेत्र का 10 फीसदी कलेक्टर रेट ही बढ़ाया गया है। लेकिन शहर की पुरानी आबादी की दो गलियों के दोनों तरफ के व्यावसायिक रेट के तहत 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
जहां पहले 7935 से बढ़कर 9200 और शहर के संजय गांधी चौक से विश्वकर्मा गुरुद्वारा तक 12 फीसदी व पुराना बाजार लाल डोरे के अंदर 13 फीसदी और अलीका ग्रामीण के रिहायशी क्षेत्र में 13 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है तथा अन्य क्षेत्र में 10-10 फीसदी कलेक्टर रेट को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें