फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कलेक्टर रेट की मार...जमीनों के दाम भरेंगे रफ्तार

Sat, 28 Mar 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद का हिसार-सिरसा रोड।
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रशासन एक अप्रैल से कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी करने जा रहा है। शहर की अधिकतर काॅलोनियों के कलेक्टर रेट में पिछले साल के मुकाबले 15 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। बगीची मोहल्ते में 60 तो शास्त्री नगर में 75 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। जिला प्रशासन ने लोगों से सोमवार तक आपत्तियां व सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन

शहर में कलेक्टर रेट बढ़ोतरी में हुडा सेक्टर ने मॉडल टाउन को पीछे छोड़ दिया है। हुडा सेक्टरों में जमीन के प्रति गज रेट में 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। मॉडल टाउन के कलेक्टर रेट 15 प्रतिशत बढ़ाए जा सकते हैं। इससे जमीन और मकानों की रजिस्ट्री महंगी होना तय है। भट्टू रोड पर शिव नगर में कलेक्टर रेट 5500 से 6875 रुपये, अग्रवाल काॅलोनी में 9200 से बढ़कर 10580 रुपये, लाजपत नगर में 8400 से 10500 रुपये, योग नगर में 5520 से 6900 रुपये, सुंदर नगर में 6600 से 8250 रुपये प्रति वर्ग गज किए गए हैं। इसी तरह भाटिया काॅलोनी में 4255 रुपये, डीसी काॅलोनी, राम नगर में 6957 रुपये, शक्ति नगर में 3220 रुपये, इंद्रपुरा मोहल्ला में 4875 रुपये, न्यू प्रोफेसर काॅलोनी में 6095 रुपये, गुरुनानकपुरा मोहल्ले में 5332 रुपये, जंडी मोहल्ले में 5280 रुपये, रामनिवास मोहल्ले में 3795 रुपये प्रति वर्ग गज प्रस्तावित किए हैं। रेगर बस्ती में पिछले साल के मुकाबले इस बार 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है।



सेक्टरों के आवासीय भूमि के भाव में आया उछाल

पॉश एरिया में शामिल सेक्टर 3, 9, 10 व 11 में इस बार 60 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने प्रस्तावित किए हैं। पिछले साल यहां 15000 रुपये के रेट थे जबकि इस बार 18750 रुपये प्रति वर्ग गज किया गया है। इसी तरह अल्फा इंटरनेशनल सिटी की दरें 14500 से बढ़ाकर 18125 की जा सकती हैं। सेक्टर 3, 9, 10 व 11, सोमा न्यू टाउनशिप व विकास बिल्ड मार्ट में व्यावसायिक भूमि के कलेक्टर रेटों में कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों को मिली राहत, नहीं बढ़े रेट

प्रशासन ने फतेहाबाद शहर की बीमा काॅलोनी, सूर्या एन्क्लेव, प्रोफेसर काॅलोनी, गीता काॅलोनी, चौधरी काॅलोनी, इंपलाॅइज काॅलोनी, हरनाम सिंह काॅलोनी, ऑटो मार्केट अनाजमंडी व इंडस्ट्रीयल एरिया आदि के लोगों को राहत दी है। इन इलाकों में कलेक्टर रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

रतिया में कृषि भूमि के बढ़े भाव

रतिया नगर पालिका सीमा के अंदर गैर मुस्तकील कृषि भूमि के रेट बढ़ाए जा सकते हैं। यहां 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ नए रेट 89,41, 250 रुपये प्रति एकड़ रखा गया है। इसी तरह गांव अहरवां में रतिया-फतेहाबाद रोड पर कृषि भूमि के रेट 25,18, 615 रुपये प्रति एकड़ प्रस्तावित किए हैं।



भट्टूकलां के गांव ढिंगसरा में 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

स्टेट हाईवे पर स्थित गांव ढिंगसरा में भट्टू रोड पर कृषि भूमि के कलेक्टर रेट में 75 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। यहां पिछले साल के मुकाबले इस बार 50, 40, 000 रुपये प्रति एकड़ रेट निर्धारित किए गए हैं।

जाखल में गांवों में 45 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित

जाखल की मास्टर काॅलोनी में 9295 रुपये व बलरां रोड से नए वेयर हाउस तक 8855 रुपये प्रति वर्ग गज कलेक्टर रेट प्रस्तावित है। गांव तलवाड़ा में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ कृषि भूमि 23,37,500 रुपये प्रति एकड़ और गिरनू व चिल्लेवाल में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 27, 11, 500 रुपये प्रति एकड़ रखे गए हैं।



भूना के इन क्षेत्रों में आएगी तेजी

भूना शहर में कुम्हार मोहल्ले में 60 प्रतिशत तक कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। यहां जमीन के दाम 2250 रुपये प्रति वर्ग गज से बढ़ाकर 3600 रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इसी तरह पिछले साल के मुकाबले इस बार गांव गोरखपुर, घोटडू में 15 प्रतिशत व जांडली खुर्द में 25 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है। कलेक्टर रेट बढ़ने के बाद जमीन की खरीदारी करना आसान नहीं होगा। पिछले कुछ सालों से प्रॉपर्टी बाजार में सुस्ती छाई हुई है। कलेक्टर रेट बढ़ाने की तैयारी से जमीन खरीद के प्रति लोगों का रुझान और कम होगा।




प्रस्तावित कलेक्टर रेट वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति या सुझाव देने हैं तो वह संबंधित तहसील कार्यालय में 30 मार्च को दोपहर 3 बजे तक लिखित रूप में प्रस्तुत कर सकता है। - डॉ.विवेक भारती, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें