फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शीतलहर जारी, न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट

Tue, 23 Dec 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हिसार सिरसा रोड से सुबह के समय छाई धुंध से गुजरते वाहन चालक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को जिले के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चमी हवाओं के प्रभाव से ठंड में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


मंगलवार अलसुबह जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर से भी कम रह गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। इससे वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर तय करना पड़ा। हालांकि, दोपहर करीब 12 बजे के बाद धूप निकलने और हवा चलने से धुंध छंटने लगी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। लेकिन शाम होते ही फिर से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया।

सहायक कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि यह ठंड और हल्की धुंध गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन पाला पड़ने की स्थिति में सब्जियों को नुकसान हो सकता है। ऐसे में किसानों से अपील है कि वें अपनी फसलों की सिंचाई करके रखे। सिंचाई की हुई फसल में पाला जमने की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन




-

पिछले एक सप्ताह में तापमान डिग्री सेल्सियस

दिन-अधिकतम-न्यूनतम

बुधवार-24-07

वीरवार-23-08

शुक्रवार- 22-06

शनिवार-22-06

रविवार-21-09

साेमवार- 21-09

मंगलवार- 21-07



:: वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके प्रभाव से बुधवार तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। बादल छाए रहने और हवा की गति में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है।
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें