फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ठंड ने बढ़ाई दिक्कत, जनजीवन पर पड़ रहा बुरा प्रभाव

Tue, 02 Jan 2024 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले एक सप्ताह से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित होकर रह गया है। ठंड के प्रकोप से आम जन समेत पशु, पक्षी भी परेशान हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। फतेहाबाद में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में काफी कमी आ गई है और जन जीवन पर इसका बुरा प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन



फतेहाबाद में मंगलवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री रहा। आसमान में दिनभर बादलवाही रही और अधिकतर लोग अपने घरों में दुबके रहे। ठंड से बचने के लिए कई लोगों ने अलाव का सहारा लिया। फतेहाबाद की मार्केट में मंगलवार को गर्म कपड़े खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। शहर के थाना रोड और चार मरला कॉलोनी मार्केट में गर्म कपड़ों की स्टालों और दुकानों में लोग गर्म कपड़े खरीदते दिखाई दिए।
इन दिनों गर्म कपड़ों की बिक्री अधिक होने से रेडीमेड गारमेंट विक्रेताओं में भी खुशी का माहौल है। वहीं दूसरी ओर यह तापमान गेहूं के लिए तो अच्छा बताया जा रहा है, लेकिन आने वाले समय में अगर तापमान गिरा तो सब्जी की फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक ठंड जारी रहने और रात के तापमान में बदलाव का पूर्वानुमान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम फिलहाल गेहूं की फसल के लिए अनुकूल है। अगर पाला पड़ता है तो नुकसान होगा। अन्यथा सुबह की ओस और धुंध से गेहूं का उत्पादन अच्छा होगा।
- डॉ. राजेश सिहाग, उप कृषि निदेशक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें