फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दूसरे दिन भी रहा ठंड का प्रकोप, स्कूल खुलने पर ठिठुरते हुए गए बच्चे

Tue, 30 Jan 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। फतेहाबाद में सोमवार को भी दिनभर ठंडक रही। दिन में सूरज न निकलने व शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और एक या 2 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल सोमवार को खुले लेकिन ठंड की वजह से बच्चे ठिठुरते हुए कक्षा लगाने पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन तक धूप निकलने के बाद अब पिछले दो दिनों से मौसम ने एक बार फिर बदलाव हुआ है। रविवार रात को ही शहर धुंध की चादर में लिपट गया था। सोमवार सुबह भी हल्की धुंध छाई रही और इसके बाद आसमान में बादलवाही होने के कारण धूप नहीं निकली। जिससे लोगों के लिए सोमवार का दिन भी ठिठुरन भरा रहा। दिन के तापमान में सोमवार को न तो बढ़ोतरी हुई और न ही कमी आई। ऐसा ही हाल रात के तापमान का रहा। हालांकि 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहराें के कारण लोग ठिठुरते हुए नजर आए।


ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
सोमवार से सरकार ने पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए स्कूल खोलने के आदेश दिए थे। सोमवार को स्कूल खुले, लेकिन सुबह अधिक ठंड में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूलों में पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह ठंड का प्रकोप अधिक रहा।
विज्ञापन


कई स्थानों पर लोग अलाव पर हाथ सेंकते दिखे

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर के बाद बढ़ा ठंड का कहर शाम को पूरे चरम पर था। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव ही एकमात्र सहारा नजर आया। बाजारों में प्रमुख सड़कों के किनारे कई स्थानों पर लोग अलाव पर हाथ सेंककर ठंड से बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन




फतेहाबाद में मौसम 30 जनवरी तक खुश्क रहेगा। 31 जनवरी को आंशिक बादलवाही के आसार रहेंगे और 1 या 2 फरवरी को बारिश की संभावना है।

डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें