फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आचार संहिता हटी, शहर की दीवारें अवैध होर्डिंग्स अटी

विज्ञापन
फतेहाबाद के आंबेडकर चौक दीवार पर लगे बैनर।
विज्ञापन
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव के चलते लगी आचार संहिता हटने के साथ ही शहर की दीवारें अवैध होर्डिंग से अट गई हैं। मुख्य चौक-चौराहों पर भी अवैध रूप से होर्डिंग लगा दिए गए हैं। जिन नगर परिषद अधिकारियों के पास इन अवैध होर्डिंग को हटवाने का जिम्मा है लेकिन उनके खुद के कार्यालय के सामने लगे होर्डिंग ही उनको नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। जिले में 25 मई को मतदान हुआ था। चार जून को मतगणना के बाद आचार संहिता हट गई। आचार संहिता लागू हाेने से पहले भी शहर के सार्वजनिक स्थल राजनीतिक बैनराें से रंगे हुए थे। चुनाव के नतीजे घाेषित होते ही इंडिया गठबंधन की लोकसभा प्रत्याशी रही कुमारी सैलजा के बैनर चार जून की रात को नगर परिषद द्वारा तय स्थानों के अलावा भी अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लगे दिखाई दिए। फतेहाबाद शहर के आंबेडकर चौक, श्रीदुर्गा मंदिर के बाहर, पुरानी अनाज मंडी और जीटी रोड पर कई जगह समर्थकों ने जीत की बधाई देने के बैनर लगा दिए गए हैं। ज्ञात रहे कि शहर में होर्डिंग लगाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने ही स्थान तय किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें