फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

को-वैक्सीन का स्टॉक खत्म, 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाने पहुंचे बुजुर्गो को लौटाया वापस

विज्ञापन
कोवैक्सीन लगवाते बुजुर्ग - फोटो : ????????
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मेगा ड्राइव का आयोजन किया गया। अभियान में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे बुजुर्गों को टीका नहीं लगाया गया। को-वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के चलते स्वास्थ्य विभाग ने दूसरी डोज नहीं लगाई। को वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके बुजुर्गों को मंगलवार को बुलाया गया था। बुजुर्गों को कहा गया था कि उन्हें 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवानी है।
विज्ञापन

शुरूआत में बुजुर्गों को को-वैक्सीन की डोज लगाई गई थी। आठ हजार बुजुर्गों को ये वैक्सीन लगाई गई है। अब दूसरी डोज भी ये ही लगनी है। विभाग के पास को-वैक्सीन की आठ हजार डोज आई थी इसके बाद नया स्टॉक नहीं आया। अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह तक को-वैक्सीन की डोज आने की उम्मीद है। इधर मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने कोविशिल्ड वैक्सीन की 11 हजार डोज भेजी है।
बुजुर्गों को भेज रहे पॉलीक्लीनिक, नहीं दे रहे सही जवाब :
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने पहुंचे बुजुर्गों को स्वास्थ्यकर्मी सही तरह से जवाब भी नहीं दे रहे है। बुजुर्गों को कभी पॉलीक्लीनिक भेजा जा रहा है तो कभी ये कहा जा रहा है कि वैक्सीन कब आएगी ये पता नहीं है। इसके अलावा बुजुर्गों को ये भी कहा जा रहा है कि पॉलीक्लीनिक में ही वैक्सीन लगेगी, जबकि किसी भी केंद्र पर वैक्सीन लगवाई जा सकती है
विज्ञापन

जिले में अभी तक आई वैक्सीन
वैक्सीन डोज
कोविशिल्ड 58820
को-वैक्सीन - 8000
मंगलवार को कितने लोगों ने लगवाया टीका :
- 84 सेटरों को टीकाकरण के लिए 4500 का लक्ष्य दिया गया
- 6 स्वास्थ्यकर्मियों ने पहली और 28 ने दूसरी डोज लगवाई
- 29 फ्रंटलाइन वर्कस ने पहली और 14 ने दूसरी डोज लगवाई
- गंभीर बीमारी से पीड़ित 758 लोगों ने टीका लगवाया
- 2784 बुजुर्गों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया
- जिले में 3577 लोगों को पहली और 42 को दूसरी डोज लगाई गई
कल 45 साल से ऊपर सभी को लगेगा टीका
कोरोना वैक्सीन का मेगा ड्राइव वीरवार को दोबारा होगा। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने बुधवार को राष्ट्रीय टीकाकरण के चलते मेगा ड्राइव आयोजन से मना कर दिया है। वीरवार को मेगा ड्राइव होगा और इस दिन 45 साल से ऊपर सभी को टीका लगेगा।
को-वैक्सीन का स्टॉक खत्म हो चुका है। मंगलवार से दूसरी डोज लगनी शुरू होनी थी लेकिन स्टॉक न होने के कारण नहीं लग पाई। इस संबंध में मुख्यालय में बात हुई है सात दिन के अंदर वैक्सीन आ जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें