फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धूप और उमस ने सताया, तीन दिन बारिश के आसार

Mon, 31 Aug 2026 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बारिश की कमी व गर्मी से मुरझाई नरमा की फसल। स्रोत किसान
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में तेज धूप और उमस के बीच रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर गर्म हवा और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाए रखी। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भी लोगों की आवाजाही अपेक्षाकृत कम रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार से अगले तीन दिनों तक जिले में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन


लगातार तेज धूप और बारिश की कमी से खेतों की मिट्टी में नमी तेजी से कम हो रही है। इसका असर धान, बाजरा, कपास समेत अन्य खरीफ फसलों पर दिखाई देने लगा है। खेतों में खड़ी फसलें मुरझाने लगी हैं और उनकी बढ़वार प्रभावित होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि जल्द बारिश नहीं हुई तो फसलों को अधिक सिंचाई की जरूरत पड़ेगी जिससे खेती की लागत बढ़ सकती है।

कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने किसानों को खेतों में नमी बनाए रखने पर ध्यान देने और फसलों की आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने पर तापमान में गिरावट आएगी जिससे फसलों को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन


:::::::::: प्रदेश में मानसून की सक्रियता में 31 अगस्त से थोड़ी वृद्धि होने के आसार है जिससे 2 सितंबर के दौरान मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने तथा बादलवाही रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। 3 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता बढ़ने से दिन के तापमान में हल्की गिरावट परंतु रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन


डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें