फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पांच करोड़ के विकास कार्यों की सीएम फ्लाइंग ने शुरू की जांच

Tue, 11 Aug 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में जांच करने पहुंची सीएम फ्लाइंग स्क्वायड की टीम :संवाद
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका के पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों में कथित गड़बड़ी की शिकायत पर सीएम फ्लाइंग स्क्वायड ने मंगलवार को तीन वार्डों में मौके का निरीक्षण किया। टीम ने शिकायतकर्ता पार्षदों और मोहल्लावासियों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका अधिकारियों के साथ वार्ड 16, 17 और 12 में विकास कार्यों की स्थिति देखी। शहर के कुछ पार्षदों ने सीएम फ्लाइंग स्क्वायड में शिकायत देकर नगर पालिका अधिकारियों और ठेकेदारों पर मिलीभगत से विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए थे।
शिकायत में कहा गया था कि पांच करोड़ रुपये के कार्यों में कच्ची गलियों के निर्माण के बजाय पहले से बनी पक्की गलियों को उखाड़कर दोबारा निर्माण किया गया। शिकायत पर करीब दो महीने से जांच चल रही है।
विज्ञापन

वार्ड 16 के पार्षद गौरव शर्मा और मोहल्लावासियों ने जांच टीम के समक्ष आरोप लगाया कि पहले बनी गलियां अच्छी हालत में थीं। उन्हें उखाड़कर नई गलियां बनाई गईं लेकिन निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया।
जांच के दौरान पार्षद विजय कुमार और मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के बाद टीम अन्य वार्डों में जांच के लिए रवाना हुई। सीएम फ्लाइंग स्क्वायड के डीएसपी विक्रम भादू ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है। टीम मौके के निरीक्षण और बयानों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें