फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने रसगुल्ला फैक्टरी में मारा छापा, खराब मावा करवाया नष्ट

विज्ञापन
भट्टूकलां में रसगुल्ला फैक्टरी में मावा की जांच करते सीएम फ्लाईंग सदस्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भट्टू कलां। सीएम फ्लाइंग हिसार, गुप्तचर विभाग व खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने भट्टू कलां में स्थित एक रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा मारा। वहीं कार्रवाई की सूचना मिलते ही भट्टू मंडी की मिठाइयों की दुकानों के शटर डाउन हो गए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम में एसआई बजरंग, एएसआई साधुराम, एएसआई रामकरण, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने भट्टूकलां में फतेहाबाद रोड स्थित बालाजी रसगुल्ला फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान घी के 74 टीन (प्रत्येक 15 किलो), मावा फीका तैयार किया हुआ 24 टीन (प्रत्येक में 18 किलोग्राम), 150 कट्टे चीनी (प्रत्येक 50 किलोग्राम), 700 किलोग्राम रसगुल्ला तैयार किए हुए टब में व 125 टीन (प्रत्येक में 11 किलोग्राम) तैयार किए हुए रसगुल्ले, 40 किलोग्राम मावा खुला, 100 किलोग्राम गुलाब जामुन, 100 किलोग्राम पनीर तैयार किया हुआ टब में खुला मिला, 200 किलोग्राम घी तैयार किया हुआ खुला छोटे ड्रम में, 60 किलोग्राम क्रीम लूज तैयार किया हुआ, 40 किलोग्राम बर्फी खोया, 5 लीटर क्रीम, 5 लीटर फलैक्सी क्रीम मिली। इस दौरान टीम ने सभी सामान के 5-5 सैंपल लिए हैं। टीम ने कुछ खराब मावा जिसको फफूंदी लगी हुई प्रतीत हुई उसे नष्ट करवाया। टीम इंचार्ज एसआई बजरंग ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार व त्योहारों का सीजन देखते हुए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। भट्टू कलां में रसगुल्ला फैक्टरी में भारी मात्रा में तैयार व बिना तैयार सामान मिला है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि फैक्टरी में मिले सामान की सैंपलिंग की गई है। सैंपल की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें