फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने बड़ोपल में मारा छापा, मार्केट फीस भरे बिना रखा मिला गेहूं और सरसों का स्टॉक

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव बड़ोपल में छापा मारने पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को गांव बड़ोपल में चिंदड़ रोड पर डीसी इंडस्ट्री फर्म पर छापे मारी की। यहां पर टीम को मौके पर अवैध गेहूं और सरसों का स्टॉक मिला। मार्केट फीस भरे बिना यहां पर गेहूं और सरसों का स्टॉक किया गया था। टीम ने मार्केट कमेटी अधिकारियों को साथ लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जांच के बाद मार्केट फीस न भरने पर करीब 2 लाख 26 हजार 930 रुपये जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ोपल में डीसी इंडस्ट्री पर अवैध रूप से गेहूं और सरसों का स्टॉक रखा गया है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के एसआई राजेश कुमार, एएसआई साधुराम, डीइएनओ चरण सिंह और मार्केट कमेटी सचिव विकास सेतिया को साथ लेकर छापे मारे। टीम ने मौके पर जांच की तो यहां पर 5800 क्विंटल गेहूं का स्टॉक मिला। टीम के मुताबिक 4800 क्विंटल का रिकॉर्ड मिला। इसमें से 1100 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका था। 2100 क्विंटल गेहूं की मार्केट फीस नहीं भरी हुई थी। इसके बाद टीम ने मार्केट फीस न भरने पर 2 लाख 11 हजार 680 रुपये जुर्माना लगाया। इसके अलावा 200 क्विंटल सरसों मिली, जिसकी मार्केट फीस नहीं भरी हुई थी। टीम ने 15 हजार 250 रुपये जुर्माना लगाया है।
टोहाना और रतिया में टीम कर चुकी है कार्रवाई
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता पहले भी मार्केट फीस चोरी को लेकर रतिया और टोहाना में कार्रवाई कर चुकी है। रविवार को रतिया और टोहाना कार्रवाई करके संबंधित फर्म पर जुर्माना लगाया गया था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मार्केट फीस चोरी की लगातार सूचनाएं मिली रही थी। हालांकि सवाल ये भी है कि मार्केट कमेटी अधिकारियों की तरफ से अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें