फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव घोटड़ू में में ग्रीस बनाने वाली फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग का छापा

विज्ञापन
गांव घोटडू में ग्रीस फैक्टरी में जांच करते सीएम फ्लाइंग की टीम के सदस्य।
विज्ञापन
भूना। गांव घोटडू से दिगोह लिंक रोड पर स्थित ग्रीस बनाने वाली फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापे की कार्रवाई की। फैक्टरी में भारी संख्या में विभिन्न ट्रेडमार्क के गेयर ऑयल, वेक्यूम ऑयल तथा कच्चा माल व पैकिंग के लिए नई बाल्टियां व डिब्बे बरामद हुए हैं। फैक्टरी संचालक सीएम फ्लाइंग को दस्तावेज या लाइसेंस नहीं दिखा पाया। इसके बाद सब इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा ने जीएसटी अधिकारियों को मौके पर बुलाया। देर रात तक फैक्टरी में जांच चलती रही।भूना निवासी दिनेश कुमार के दो बेटे हितेश व अनमोल ने मिलकर एक साथ गांव घोटडू के पास ग्रीस बनाने की बड़ी फैक्टरी लगाई। इसमें गियर ऑयल व वेक्यूम ऑयल को कच्चे माल में मिक्स करके मशीनों द्वारा ग्रीस बनाई जा रही थी। बड़ी संख्या में तेल से भरे हुए सैकड़ों ड्रम एवं प्लास्टिक की बाल्टियां, 10 लीटर से लेकर आधा लीटर तक प्लास्टिक के डिब्बों में ग्रीस के थोक में पैकिंग मौके पर मिली है। 23 फरवरी 2022 को सीएम फ्लाइंग ने अनमोल के खिलाफ गलत तरीके से विभिन्न कंपनियों के नकली रैपर तैयार करवाकर अलग-अलग कैनी व बाल्टी पर चस्पा करके ग्रीस व वेक्यूम ऑयल असली के रूप में तैयार करके बेचने के आरोप में सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर इंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। उपरोक्त मामला न्यायालय में विचाराधीन है। अब अनमोल ने शहर से दूर गांव में जाकर फैक्टरी लगा रखी है, जिस पर मंगलवार को सीएम फ्लाइंग ने फिर छापेमारी की है।
विज्ञापन


जीएसटी टीम की रिपोर्ट के आधार पर होगी आगामी कार्रवाई
सीएम फ्लाइंग टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस फैक्टरी में अवैध तरीके से काम करने की शिकायत मिली थी। छापेमारी की गई तो भारी संख्या में गियर ऑयल, वेक्यूम ऑयल तथा पैकिंग एवं खाली बाल्टी और डिब्बे मौके पर मिले हैं। फैक्टरी संचालक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसलिए जीएसटी टीम को मौके पर बुलाया गया है। जीएसटी टीम के आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें