फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना की दुकान पर सीएम फ्लाइंग का छापा, 257 ली. घी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग की टीम द्वारा गांव समैण के नांगली रोड पर स्थित किराना होल सेल की दुकान पर छापेमारी की गई। इस दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में छापामारी की व कार्रवाई को अंजाम दिया। सीएम फ्लाइंग की टीम ने 257 लीटर घी बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

टीम को शिकायत मिली थी उक्त दुकान में घटिया स्तर का सामान बेचा जा रहा है, जिसके बाद सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र पूनिया भी मौके पर मौजूद रहे तथा दुकान से घी का 257 लीटर सामान बरामद किया। मामले की आगामी कार्रवाई के लिए सीएम फ्लाइंग की टीम सदर थाना परिसर में पहुंची तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें