फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले की टक्कर से बाइक सवार कपड़ा व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर नहर के पास के पास सोमवार रात को ट्रॉला चालक ने बाइक पर सवार कपड़ा व्यापारी को टक्कर मार दी। इस हादसे में कपड़ा व्यापारी मौत हो गई। फतेहाबाद शहर पुलिस ने इस संबंध में कपड़ा व्यापारी के चचेरे भाई की शिकायत पर अज्ञात ट्रॉला चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचनद सेवा ट्रस्ट के प्रोजेक्ट चेयरमैन राधाकृष्ण नारंग के छोटे भाई राजेंद्र नारंग (50) निवासी गांव भोड़िया खेड़ा की गांव दरियापुर में कपड़े की दुकान है। वह प्रतिदिन सुबह दुकान पर जाकर रात को बाइक पर घर आते हैं। पुलिस को दिए बयान में राजेंद्र नारंग के चचेरे भाई संतलाल ने बताया कि वह 15 अगस्त की शाम को अपने निजी काम से अपने चचेरे भाई राजेंद्र की दुकान पर गांव दरियापुर गया था। रात को करीब सवा आठ बजे दुकान बंद करके राजेंद्र अपनी बाइक पर तथा वह उसके पीछे स्कूटी पर आ रहा था। सिरसा रोड पर सिरसा मेजर नहर के से कुछ दूरी पर सामने से आ रहे ट्रॉला चालक ने उसके चचेरे भाई राजेंद्र नारंग के बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। वह अपने भाई को लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, लेकर आया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें